दबंगो ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर नदी में बहाया शव , युवक के पिता ने बेसन के पुतले का किया अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दबंगो ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर नदी में बहाया शव , युवक के पिता ने बेसन के पुतले का किया अंतिम संस्कार
मुरैना 20 जून 2023 - मुरैना में दो दिन से पुलिस और SDRF की टीम चंबल नदी में शिवानी व छोटू के शवों की तलाश में जुटे हैं। उधर छोटू के परिवार ने शव मिलने की आस छोड़ दी है। छोटू के परिवार को पुलिस से पहले ही पता लग गया था, कि छोटू की हत्या कर शव नष्ट कर दिया है। इसीलिए छोटू के स्वजन ने छोटू के नाम से बेसन का पुतला बनाया। अर्थी पर रखकर घर से श्मशान तक अंतिम यात्रा निकालकर श्मशान में पुतले का अंतिम संस्कार किया गया। 

सोमवार को दोपहर में परिवार ने गांव में कन्या व ब्राह्मण भोज भी कराया। अंबाह में प्रेमी युगल की हत्या कर शव चंबल नदी में फेंकने के लड़की के पिता के बयान पर पुलिस को संदेह गहरा रहा है क्योंकि अभी तक गोताखोरों को नदी में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे शवों को फेंकने की पुष्टि हो।

उधर पुलिस हिरासत में लिए गए 06 परिजन भी लगातार बयान बदल रहे हैं, ऐसे में पुलिस बीहड़ में भी शवों की तलाश कर रही है, क्योंकि संदेह है कि छोटू तोमर व शिवानी की हत्या कर बीहड़ों में शव दफनाया गया हो। साक्ष्य न मिलने के कारण अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है।

अंबाह के रतनबसई गांव की 18 साल की शिवानी का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव बालूपुरा के 21 साल के राधेश्याम उर्फ छोटू तोमर के साथ था। 03 जून से लापता प्रेमी युगल को लेकर पुलिस का दबाव बढ़ने पर रविवार 18 जून को शिवानी के पिता राजपाल सिंह तोमर ने यह स्वीकार किया था कि दोनों की हत्या कर शव चंबल नदी में फेंक दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH