बालासोर से बड़ा रेल हादसा टला , 110 kmph की रफ्तार से खुली पटरी पर दौड़ी महाकौशल एक्सप्रेस , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बालासोर से बड़ा रेल हादसा टला , 110 kmph की रफ्तार से खुली पटरी पर दौड़ी महाकौशल एक्सप्रेस , मचा हड़कंप
जबलपुर 19 जून 2023 - जबलपुर रेल मंडल के मैहर - सतना रेल लाइन में महाकौशल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। उचेहरा-लगरगवां स्टेशन के बीच के लगभग 100 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक की चाबियां खोल दी थीं। इस ट्रैक से महाकौशल एक्सप्रेस 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर गई। ट्रेन में लगभग डेढ़ हजार यात्री थे। उनकी किस्मत अच्छी थी कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी। पटरियों से गुजरते वक्त ट्रेन के इंजन से कई चांबियां टकराई, जिसकी आवाज सुनकर ट्रेन ड्राइवर ने तत्काल इसकी जानकारी जबलपुर रेलवे कंट्रोल को दी।

इधर खबर लगते ही सतना और मैहर से इंजीनियरिंग और RPF के अधिकारी - जवान मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान देखा कि 100 लंबी मीटर पटरियों में से 158 चाबियां गायब हैं। इन चाबियों में से कुछ पटरियों के किनारे पड़ी मिलीं तो कुछ गायब थीं। तत्काल ट्रेनों की आवाजाही को रोका गया और फिर सतना से चाबियां लाकर रेलवे ट्रैक को लाक किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे RPF के IG पी.के. गुप्ता, जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी अरूण त्रिपाठी के साथ रीवा से पुलिस विभाग के एडीजी वेकेंटेश्वर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर दो साइकिल और कुछ औजार भी मिले। वहीं दो से तीन संदिग्ध लोगों के रेलवे ट्रैक के आसपास होने की जानकारी लगते ही RPF के साथ स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी। इधर घटना ने जबलपुर रेल मंडल समेत प्रयागराज रेल मंडल, झांसी रेल मंडल में अलर्ट जारी कर दिया।

बता दे कि रेलवे ट्रैक में पटरियों से स्लीपर को जोड़ने और ट्रैक को मजबूती देने के लिए इसे लोहे की चाबियों से कसा जाता है। इससे ट्रेन मजबूती से सुरक्षित ट्रैक से गुजरती है। घटना रविवार रात लगभग 10.48 की बताई जा रही है। 100 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर लगभग 600 चाबियां होती हैं, जिसमें से 158 चाबी खोल दी गई थीं। इन्हें लगातार नहीं खोला, बल्कि बीच-बीच की चाबियों को खोलकर अलग किया गया था। 

अधिकांश चाबी रेलवे ट्रैक के आसपास मिलीं, जिससे चोरी से ज्यादा ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की संभावना बताई गई है। हालांकि रेलवे और स्थानीय पुलिस इस घटना को चोरी का रूप देकर संदिग्ध व्यक्तियों की तालाश में कई जगह छापेमारी कर रहे हैं। सोमवार रात तक चाबी खोलने वाले संदिग्धों को नहीं पकड़ा जा सका।

इस मामले में जबलपुर रेल मंडल के DRM विवेक शील का कहना है कि उचेहरा - लगरगवां स्टेशन के बीच रेलवे लाइन से चाबियां गायब मिलीं। महाकौशल ट्रेन के ड्राइवर को इंजन से कुछ टकराने की आवाज आइ, जिसकी सूचना उसने रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद मौके पर इंजीनयरिंग और RPF के अधिकारी पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF और स्थानीय पुलिस ऐसा करने वालों की तालाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH