दिनदहाड़े भरे बाजार में सिरफिरे युवक ने युवती को मारा चाकू , युवती की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दिनदहाड़े भरे बाजार में सिरफिरे युवक ने युवती को मारा चाकू , युवती की हालत गंभीर
सिवनी 19 जून 2023 - सिरफिरे युवक कहां किस महिला पर अचानक हमला कर दें यह कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों ऐसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं सिवनी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शहर के एलआईवी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक ने रास्ते से जा रही युवती पर चाकू से वार कर दिया। इससे युवती घायल हो गई। वहीं मौके पर एकत्रित लोगों ने युवक को पकड़ककर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुख्य बाजार के पास चहल पहल वाले मार्ग में सिरफिरे युवक सुशील यादव ने युवती पर हमला किया। प्रतिदिन युवती अपने काम से छिंदबर्री से आकर यहां से गुजरती है। सोमवार को युवती जब एल आई वी चौक हनुमान मंदिर के सामने दादू मोहल्ला से गुजर रही थी इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और अपने साथ में लाएं चाकू से युवती पर प्रहार करने लगा। 

युवक ने युवती के गले व हाथ पर वार कर दिया। यह घटना देख आस पास के लोग अचरज में पड़ गए। वही तत्काल कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा व गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती का इलाज जारी है। युवती के हमले के बाद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी को दी। 

कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि आरोपित युवक सुशील यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। युवक ने युवती पर चाकू से क्यों प्रहार किया, इसकी पतासजी पुलिस कर रही है। वहीं लोगों की पिटाई के बाद युवक भी घायल हो गया है।
दिनदहाड़े भरे बाजार में सिरफिरे युवक ने युवती को मारा चाकू , युवती की हालत गंभीर

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH