21 और 22 जून को दोपहर 12 बज कर 28 मिनट पर परछाई छोड़ देगा साथ , जाने क्या है वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
21 और 22 जून को दोपहर 12 बज कर 28 मिनट पर परछाई छोड़ देगा साथ , जाने क्या है वजह
उज्जैन 19 जून 2023 -  खगोलीय घटना स्वरूप 21 और 22 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर साया भी साथ छोड़ देगा। ऐसा सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा के लंबवत होने से होगा। 23 जून से दिन धीरे धीरे छोटे होने लगेंगे और रात बड़ी।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 21 जून को सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 14 विकला उत्तर एवं 22 जून को सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 16.7 विकला उत्तर होगी।

इस प्रकार इस वर्ष सूर्य की चरम स्थिति 22 जून को रहेगी। उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक स्थित है। 21, 22 जून की सूर्य की क्रांति में अत्यन्त कम अंतर है।

अतः इस वर्ष 21 एवं 22 जून को दोनों दिवस दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरण लम्बवत होने के कारण परछाई शून्य हो जाएगी। इस वर्ष खगोलीय नजारे को दोनों दिन देख सकेंगे।

वेधशाला में 22 जून को इस खगोलीय घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष दिखाने की व्यवस्था की गई है। 22 जून को उज्जैन में सूर्योदय सुबह 5.42 बजे और सूर्यास्त शाम 7.16 बजे होगा।

दिन सबसे बड़ा 13 घंटे 34 मिनट का और रात केवल 10 घंटे 26 मिनट की होगी। 22 जून के बाद सूर्य की गति दक्षिण की ओर होगी। 22 जून के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे। 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होंगे।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH