यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी , दो लोगों की मौके पर ही मौत , आठ यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी , दो लोगों की मौके पर ही मौत , आठ यात्री घायल
मुरैना 18 जून 2023 - तेज रफ्तार ट्राले ने साइड लेने के लिए ऐसा कट मारा कि सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना रविवार की रात जौरा के पास सिकरौदा गांव में हुई है। दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई। 8 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।

झांसी से सबलगढ़ जाने वाली बस रविवार रात 8:45 बजे के करीब सिकरौदा पुल के पास पहुची ही थी। इसी दौरान सबलगढ़ की ओर से तेज रफ्तार ट्राला आया। बस में बैठे यात्रियों के अनुसार ट्राला ने साइड लेने के लिए बस को इस तरह कट मारी कि ट्राला और बस में टक्कर होते-होते बच गई।

इससे बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से उतरते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त करने में पुलिस देर रात तक जुटी रही। इसके अलावा 35 वर्षीय गंगा किशन कुशवाहा निवासी सबलगढ़ , 23 साल का शाहिद खान निवासी पिपरौआ , 5 साल की कल्पना निवासी रुअर , 40 वर्षीय बदले आलम निवासी सबलगढ़ और 26 साल का मोनू निवासी कैलारस घायल हो गए हैं।

इनमें से मोनू और बदले आलम की हालत गंभीर होने पर जौरा अस्पताल से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य सवारी की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH