खूंटाघाट डेम में सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू , पानी के तेज बहाव के बीच 20 घंटे से फंसे युवक को ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खूंटाघाट डेम में सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू , पानी के तेज बहाव के बीच 20 घंटे से फंसे युवक को ,,
बिलासपुर 17 अगस्त 2020 -  रविवार की शाम खूंटाघाट वेस्ट वियर में छलांग लगाने के बाद तेज बहाव के बीच फंसे युवक को सोमवार की सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया है। प्रशासन की पहल पर सोमवार सूरज निकलते ही हेलीकॉप्टर खूंटाघाट पहुंचा, और करीब 20 घंटे से फंसे युवक को बचा लिया गया, इस बीच खूंटाघाट डेम लोगों की तालियों और जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़ के नारों से गूंज उठा।

रतनपुर के खूंटाघाट के वेस्टवियर के तेज बहाव में रविवार से बीते 20 घण्टे से फंसे युवक को आज सेना के हेलीकाप्टर की मदद से आज सुबह सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पिछले लगभग बीस घंटों से तेज बहाव के बीच एक पत्थर और एक झाड़ी को सहारा बनाए युवक की जिंदादिली ही थी, जो कल से तेज थपेड़ों को झेलते हुए अपनी हिम्मत को बनाए रखा।

रतनपुर खूंटाघाट का वेस्टवियर इन दिनों अपने पूरे उफान पर है और आस पास ही क्या दूर दूर से लोग यहां ये नजारा देखने पहुंच रहे हैं। ये युवक भी कल यहां अपने दोस्तों के साथ आया था, और नहाने के लिए इस उफनते पानी में कुद गया फिर क्या था इतने तेज बहाव वाले पानी में वो फंस गया और ऐसा फंसा की बाहर नहीं आ पाया। उसकी किस्मत अच्छी थी जो वो बहते हुए एक बड़े पत्थर की आड़ में आ गया तथा वहीं पास ही एक पेड़ की डालियां उसका सहारा बन गई जिसके सहारे उसने कल शाम से पूरी रात गुजारी। यदि बड़ा पत्थर वहां नहीं रहता तो हादसा गंभीर हो जाता।

एक युवक के वेस्टवियर में फंसे होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन यहां पहुंच गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी तेज बहाव से युवक को बाहर निकालने में असमर्थ था। प्रशासन ने अंधेरा होते देख ये अच्छा काम किया था, कि वहां रोशनी का इंतजाम कर दिया था। रात के अंधेरे में बहाव और तेज तथा डरावना हो गया था और सभी सुबह होने का इंतजार करने लगे कि कब उजाला हो। इस बीच और कोई उपाय होते ना देख रायपुर से हेलीकाप्टर को बुलाया गया यही एक रास्ता था। जिससे युवक को बाहर निकाला जा सकता था।

अब से कुछ देर पहले ही हेलीकाप्टर खूंटाघाट के वेस्टवियर के उपर पहुंचा, लेकिन हेलीकाप्टर के पंखे की गति और पानी के तेज बहाव में रिस्क और ज्यादा हो गया था। हेलीकाप्टर से रस्सी की सीढ़ियां नीचे लटकाई गई और लगभग बीस घंटों से पेड़ की डाली पकड़े युवक ने रस्सी पकड़ ली, और उसके बाद सकुशल युवक को हेलीकाप्टर में खींच लिया गया, और हेलीकाप्टर रायपुर के लिए उड़ान भर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH