घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खाया जहर , प्रेमी की मौत , प्रेमिका की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खाया जहर , प्रेमी की मौत , प्रेमिका की हालत गंभीर
ग्वालियर 18 जून 2023 - घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के लिए आधी रात को चूहे मारने की दवा खा ली। इसमें प्रेमी की तो इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों दो दिन पहले घर से भागे थे, जिसके चलते युवक पर अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था। यह घटना ग्वालियर के गिरवाई इलाके की है। युवक की प्रेमिका के बयान भी पुलिस ने लिए हैं, जिसमें उसने बताया- की दोनों ने आत्महत्या करने के लिए एक साथ चूहे मारने की दवा खा ली थी। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा की पहाड़िया के पास रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले 16 जून को लापता हो गई थी। किशोरी के स्वजनों ने पास में ही रहने वाले सूरज कुशवाह उम्र 22 वर्ष पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया था। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि किशोरी के स्वजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। दोनों की तलाश चल रही थी।

यह लोग गिरवाई इलाके में ही सांवरिया धाम कालोनी में किराए से कमरा लेकर रह रहे थे। शनिवार रात दोनों ने एक साथ चूहे मारने की दवा खा ली। जब दोनों को उल्टियां होने लगी और शोर मचा तो पड़ोसी अमित उनके पास पहुंचा। पड़ोसी को उन्हेांने बताया कि हमने जहर खा लिया है, इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

जयारोग्य अस्पताल में डाक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। जबकि किशोरी को ICU में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज चल रहा है।

ICU में भर्ती किशोरी के जब पुलिस ने बयान लिए तो उसमें उसने बताया कि घर से भागने के बाद हमने शादी कर ली थी। फिर दोनों किराए से रह रहे थे। परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए मरने के लिए साथ में चूहे मारने की दवा खा ली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH