बाघ ने किया बुजुर्ग का शिकार , पूरे गाँव मे दहशत का माहौल , वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाघ ने किया बुजुर्ग का शिकार , पूरे गाँव मे दहशत का माहौल , वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद
महू 18 जून 2023 - महू तहसील के मलेंडी गांव के जंगल में एक बार फिर बाघ ने शिकार किया। इस बार बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला किया इसके बाद उसे करीब 200 फीट नीचे खाई में खीच कर ले गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सुंदर लाल सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था। इसके बाद करीब 9.30 बजे उसका बेटा हरि नारायण जंगल में टिफिन देने गया तो वह कोई नहीं दिखा। उसने तलाश की तो जंगल में उसे खून और एक जूता नजर आया।

थोड़ी आगे देखा तो बुजुर्ग का शर्ट और खून के निशान थे। इसके बाद उसने ग्रामीणों और वन विभाग को जानकारी दी। जब बुजुर्ग की तलाश की तो वह 200 फीट नीचे खाई में जंगल में नजर आया। जिसके एक हाथ बाघ खा गया। मौके पर वन विभाग ने पूरी जांच की। वन विभाग ने बाघ द्वारा शिकार करने की पुष्टि की है।

मामले में DFO नरेंद्र पांडवा ने मृतक के परिवार को 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही मौके पर अंतिम संस्कार करने के लिए 25 हजार रुपए विभाग द्वारा मौके पर ही दिए गए। वन विभाग अब बाघ की मानिटरिंग कर उसे पकड़ने का प्रयास करेगा।

माना जा रहा है कि यह वहीं बाघ है जो कुछ दिनों पहले सैन्य क्षेत्र में नजर आया था। इसके बाद इसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन यह हाथ नहीं आया। इसके बाद जानपाव क्षेत्र में बाघ के दिखने का वीडियो सामने आया था, रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसे बनाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH