27 जून को आएंगे PM मोदी , इन दो आदिवासी परिवार के घर मे करेंगे भोजन , तैयारी हुई तेज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
27 जून को आएंगे PM मोदी , इन दो आदिवासी परिवार के घर मे करेंगे भोजन , तैयारी हुई तेज
शहडोल 18 जून 2023 - शहडोल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 जून को संभावित दौरा होगा। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हो रहा है, जिसमें आदिवासी वोट बैंक को साधने की तैयारी है। जिले की तीनों विधानसभा और लोकसभा जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इन चारों में भाजपा का कब्जा है। 

यह कब्जा आगे भी बरकरार रहे, इसी उद्देश्य प्रधानमंत्री अपने शहडोल दौरे में जनजाति वर्ग के बीच में जाएंगे उनके साथ बैठेंगे और भोजन भी करेंगे। प्रशासन स्तर पर पुलिस की तैयारी भी शुरू हो गई है। पगारिया गांव को इसके लिए चुना गया है और यहां उत्सव का माहौल बन गया है। अधिकारियों के दौरे शुरू हो गए हैं और स्कूल , अस्पताल , आंगनबाड़ी , सड़क , प्रधानमंत्री आवासों को दुरुस्त कराया जा रहा है।

गांव में ऐसा माहौल है जैसे किसी शादी वाले घर में होता है। लोगों को शहरों में एक अलग तरह की खुशी देखी जा रही है। लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि हमारे गांव में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। हमारे गांव का नाम पूरी देश दुनिया में छा जाएगा। हम सौभाग्यशाली है कि हमारे गांव में हमारे प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इतना ही नहीं जब पकरिया गांव के जल्दी टोला निवासी अर्जुन सिंह और रामसिया सिंह गोड़ के घर जिला प्रशासन की टीम यह बताने पहुंची कि उनके घर प्रधानमंत्री आने वाले हैं और भोजन भी करेगें। यह सुनकर दोनों आदिवासी और उनका पूरा परिवार खुशी से भावविभोर हो गया और उनकी आंखें नम हो गई।

अधिकारियों ने उनके घर का निरीक्षण किया और संभावना जताई कि प्रधानमंत्री आ सकते हैं। सुरक्षा के हिसाब से मोहल्ले के और भी घरों को अधिकारियों ने देखा। सब आदिवासी अपने दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे थे कि शायद उनके घर का चयन हो जाए। कई ने तो अधिकारियों से कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे गांव घर में आकर हमसे मिलेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH