पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा , पार्टी पर लगाया यह आरोप

मध्य प्रदेश , 18-06-2023 2:24:04 PM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा , पार्टी पर लगाया यह आरोप
कटनी 18 जून 2023 - भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुवप्रताप सिंह ने शनिवार की शाम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उसे प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा का भेजा है। प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी व संगठन अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुका है और इस कारण से वे इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले भी पूर्व विधायक सिंह इंटरनेट मीडिया में अपना बयान जारी कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि वे पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

1980 में भाजपा की सदस्यता की थी ग्रहण

पूर्व विधायक कुंवर ध्रुवप्रताप सिंह ने वर्ष 1980 में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद वे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। दो बार वे मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि रहे हैं। 1998 में बड़वारा से पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी। 

2003 में पार्टी की ओर से विजय राघवगढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीत कर विधायक बने। वर्ष 2008 में एक बार फिर से उन्हें विधानसभा में पराजित होना पड़ा था। वर्ष 2010 में भाजपा पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया था। दो साल अध्यक्ष रहने के बाद वर्ष 2013 से लेकर 2015 तक वे दो बार कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे लोकसभा के भी प्रभारी के रूप में पार्टी का काम कर चुके हैं।

इन नेताओं ने भी लगाया था आरोप

ध्रुवप्रताप सिंह के साथ ही पूर्व विधायक अलका जैन ने भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था लेकिन कुछ दिन बाद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने उनसे बंद कमरे में चर्चा की थी, हालांकि पूर्व विधायक सिंह के पास कोई नहीं पहुंचा। इसके साथ पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन व गिरिराज किशोर पोद्दार भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH