करोड़ों के आलीशान बंगले में रहता था घूसखोर GST अधिकारी कपिल काम्बले , हर साल जाता था विदेश

मध्य प्रदेश , 18-06-2023 6:27:15 AM
Anil Tamboli
करोड़ों के आलीशान बंगले में रहता था घूसखोर GST अधिकारी कपिल काम्बले , हर साल जाता था विदेश
जबलपुर 18 जून 2023 - सात लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) अफसर कपिल काम्बले समेत पांच अफसर CBI की रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ चल रही है। GST अधीक्षक और रिश्वत की सौदेबाजी करने वाला मास्टरमाइंड कपिल कांबेल के बारे में जानकारी लगी है कि वह शान शौकत की जिदंगी जीता था। 

जबलपुर में रांझी के बड़ा पत्थर में उसका करोड़ों का आलीशान तीन मंजिला बंगला है जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है। इतना ही नहीं अवैध कमाई से वह विदेश घूमने का भी शौक रखता था। उसके घर में जिस वक्त CBI ने छापा मारा था तो घर में आर्टिफिशियल झरना , आधुनिक सुविधा से लैस फर्नीचर , फर्श पर इटैलियन मार्बल और जिम मिला था। इतना ही नहीं दरवाजों में सुरक्षा के लिए सेंसर ग्लास डोर लगे हैं।

CBI की पूछताछ में पता चला कि कपिल कांबले की नौकरी 10 साल पहले 2012 में शुरू हुई थी। पिछले करीब 6 महीने पहले ही कपिल कांबेले ने बड़ा पत्थर रांझी की जेडीए कालोनी में मकान खरीदा था। इस घर में सारी सुविधाएं मौजूद है। कपिल ने अपने शौक और सुविधाओं का बंगले में पूरा ख्याल रखा है। तीसरी मंजिल में कपिल ने खुद के लिए निजी जिम बना रखा है। जहां वह अपनी बाडी बनाता था। घर की सीलिंग में महंगे झूमर लगे हुए है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

कपिल के बंगले में सेंसर ग्लास डोर लगे हैं, जो आने जाने वालों के लिए खुद ही खुलते और बंद हो जाते हैं। इसके अलावा घर के बाहर से लेकर अंदर तक लकड़ी का आकर्षक काम करवाया गया है। सभी कमरों की इंटीरियर डिजाइनिंग होटल के कमरों की तरह एयर कंडीशन लगा हुआ है। इसके घर का वीडियो भी सामने आया है जो उसके शानो शौकत और महंगी सुख सुविधाओं को बयां कर रहा है। CBI की जानकारी के अनुसार कपिल काम्बले घूमने का भी शौकीन है। वह हर साल विदेश की सैर करता था।

शिकायतकर्ता त्रिलोक सेन ने आरोप लगाया था कि GST अफसर हर माह करोड़ों रुपये की रिश्वत कई फैक्ट्री मालिकों से वसूलते हैं। उनके पास मुखबिर हैं जो शिकायत करते हैं। उनकी शिकायत के बाद कार्रवाई होती है इसमें जो भी आमदनी होती है उसका दस प्रतिशत हिस्सा मुखबिर को दिया जाता था।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH