प्रदेश में रविवार से दिखेगा बिपरजॉय का असर , इन संभागों में तेज बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में रविवार से दिखेगा बिपरजॉय का असर , इन संभागों में तेज बारिश की चेतावनी
भोपाल 17 जून 2023 - गुजरात से राजस्थान पहुंचा चक्रवात बिपरजॉय कमजोर पड़कर अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह उत्तर - पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से शनिवार को कई हिस्सों में हल्के बादल छाए। रविवार को इसका स्पष्ट प्रभाव दिखेगा। इससे ग्वालियर , चंबल , उज्जैन संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झमाझम वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के शेष क्षेत्रों में भी बादल छाने के साथ छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं। उधर शनिवार को छिंदवाड़ा एवं बालाघाट में तीव्र लू चली, जबकि सिवनी , जबलपुर , दमोह , सीधी एवं रीवा में लू का सामान्य प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया।

रविवार को भी सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं लू चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि चक्रवात बिपर्जय मंद गति से उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से रविवार को भोपाल , धार , रतलाम , उज्जैन , मंदसौर , नीमच , ग्वालियर , मुरैना , श्यौपुरकला , पन्ना एवं छतरपुर जिले में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बिपरजॉय के राजस्थान से दक्षिण एवं दक्षिण - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाने की संभावना है। इसके असर से रविवार को राजस्थान की सीमा से लगे ग्वालियर , चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। हालांकि रविवार को भी सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH