सरकारी जमीन पर बनाये गए चार अवैध मजार पर चला सरकारी हथौड़ा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी जमीन पर बनाये गए चार अवैध मजार पर चला सरकारी हथौड़ा
भोपाल 17 जून 2023 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमणकारियों ने कलियासोत डैम तक को नहीं छोड़ा है। यहां पर अतिक्रमणकारियों ने धर्म के नाम पर कब्जा कर सरकारी भूमि को हथियाने की योजना बना रखी है। पिछले कुछ महीनों में यहां डैम के कैचमेंट क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने मजार बना डाली। इसकी भनक तक नगर निगम और प्रशासन को नहीं लगी।

जब मामला शोसल मीडिया पर सामने आया तो प्रशासन जागा और इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि सरकारी जमीन में अवैध रूप से मजार बनाई गई हैं। इसके बाद शनिवार शाम को नगर निगम के अमले ने मजार को हथौड़ा चलाकर तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब कुछ स्थानीय लोगों ने इस जमीन पर मजार जैसा ढांचा बना देखा। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी शिकायत भी प्रशासनिक अधिकारियों को की थी। इसके बाद खुशीलाल आयुर्वेदिक कालेज के प्रबंधन ने भी इसकी शिकायत प्रशासन से की थी।

शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि यहां पर अवैध रूप से एक नहीं बल्कि चार से अधिक मजार का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद अवैध अतिक्रमण को चिह्नित किया गया और प्रशासन ने बनाने वालों का पता लगाना शुरू कर दिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भोपाल के कलियासोत बांध के पास बनी इन मजारों के आसपास आम लोगों की आवाजाही बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में यहां मजार बनाने का कोई औचित्य नहीं है। दावा किया जा रहा है कि जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से यहां पर मजारों का निर्माण किया गया था। बता दें कि कलियासोत बांध के आसपास इसी तरह से अतिक्रमणकारी कब्जा करने का प्रयास करते रहते हैं।

इस मामले में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि खुशीलाल आयुर्वेदिक कालेज कलियासोत डैम के पास मजार बनाए जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई तो पता चला कि वहां पर छह मजार बनी हुई हैं, जिनमें दो 15 से 20 साल पुरानी हैं। जबकि चार नई मजार बनाई गई हैं। इन्ही मजार को तोड़कर हटाने की कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH