महज 17 साल की उम्र में पलक किशोरी दे रही है जया किशोरी को टक्कर , जाने कौन है पलक किशोरी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महज 17 साल की उम्र में पलक किशोरी दे रही है जया किशोरी को टक्कर , जाने कौन है पलक किशोरी
रीवा 17 जून 2023 - रीवा के पुष्प राज नगर में मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुई पलक किशोरी की चर्चा इन दिनों अब रीवा सहित विंध्य के अन्य जिलों में भी है। कारण यह है कि कक्षा 12वीं की पढ़ाई करने वाली पलक किशोरी भागवत कथा वाचन सहित मोटिवेशनल स्पीकर किसी पारंगत कथावाचक की तरह कर रही है आसपास के लोग पलक की तुलना जया किशोरी से करने लगे हैं।

पलक की आवाज सुनने वाले लोग यह कहते हैं कि उसकी अक्ल शक्ल है वह बोलने का अंदाज जया किशोरी जैसा है हालांकि पलक के परिजन इसे महज संयोग के अलावा कुछ नहीं मानते। पलक के बड़े पिता मनीष मिश्रा बताते हैं कि पलक अभी महज 17 वर्ष की हैं और वह कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है।

कथा सुनाने का हुनर और अंदाज किसी प्रोफेशनल कथावाचक से कम नहीं है। पलक मध्य प्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बताया कि पलक का जन्म 24 दिसंबर 2005 को रीवा के पुष्प राज नगर स्थित उनके पुश्तैनी मकान हुआ था। वह उनके छोटे भाई अधिवक्ता सतीश मिश्रा की बेटी है।

दो बड़ी बहनें अपराजिता मिश्रा , अदिति मिश्रा और भाई मानस के साथ पलक को बचपन से ही घर का धार्मिक माहौल मिला। ब्राह्मण परिवार के धार्मिक विचारधारा तथा बड़े पिता के धार्मिक प्रवत्ति के होने की वजह से घर में आए दिन धार्मिक अनुष्ठान होते रहते थे।

तीन भाई बहनों में सिर्फ पलक के दिलो दिमाग पर इसका गहरा असर हुआ और उसका रुझान पूजा पाठ और धार्मिक किताबों की ओर होने लगा। मनीष मिश्रा बताते हैं कि जब कभी हुआ देर से घर पहुंचते थे तो छोटी अवस्था में ही पलक न केवल आरती वह भगवान का पूजन कर चुकी होती थी बल्कि लयबद्ध तरीके से आरती का गायन किया करती थी।

उन्होंने बताया कि जब भी कोई कथा वाचक आस पास में आते तो उन्हें पलक बड़े ध्यान से सुनती थी और बाद में वह उन्हीं शब्दों के साथ उस कथा का उच्चारण भी शुद्ध कर लिया करती थी पलक जो भी कथा सुनती बाद में वही कथा अपनी दादी , मम्मी , बड़ी मम्मी को सुनाने की कोशिश करती धीरे धीरे पलक इसमें पारंगत होती गई।

12 कक्षा में पढ़ने वाली पलक किशोरी का हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बराबर नियंत्रण हैं। पलक जब व्यास गद्दी से श्रीमद भागवत कथा और कृष्ण कथा का वाचन करती हैं या फिर उसके बीच मोटिवेशनल स्पीच देती हैं तो शुद्ध हिंदी वाचन एवं कम उम्र होने के कारण श्रोता भावविभोर हो जाते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH