सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी वीडियो कोच बस , ड्राइवर सहित तीन की मौत और 11 घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी वीडियो कोच बस , ड्राइवर सहित तीन की मौत और 11 घायल
ग्वालियर 17 जून 2023 - रात के अंधेरे में हाईवे पर खड़े डंपर ट्राले में तेज रफ्तार वीडियो कोच बस पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस ड्राइवर , एक यात्री और ट्राले के हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 सवारियां घायल हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। बीती रात यह हादसा मुरैना के देवपुरी बाबा मंदिर के पास नेशनल हाईवे 44 पर हुआ है।

ग्वालियर से दिल्ली जा रही वीडियो कोच बस रात 2 बजे के करीब मध्य प्रदेश और राजस्थान सीमा पर स्थित देवपुरी बाबा मंदिर के समीप ही पहुंची थी। देवपुरी मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले हाईवे पर जनरेटर से भरा एक ट्राला खड़ा था। ट्राले की न तो पार्किंग डिपर जल रहे थे, नाही इंटीगेटर। रात के घने अंधेरे में बस ड्राइवर को हाईवे पर खड़ा यह ट्राले नहीं दिखा और तेज रफ्तार वीडियो कोच बस इस हैवी लोडेड टोला में पीछे से जा घुसी।

दुर्घटना इतनी भयानक थी, कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें फसे ड्राइवर 50 वर्षीय अमरेश त्रिपाठी, चौहान प्याऊ ग्वालियर को निकालने के लिए बस की बाडी काटनी पड़ी। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा वीडियो कोच बस की केबिन में बैठे धौलपुर के पदावली गांव निवासी 35 वर्षीय महेश पुत्र मातादीन प्रजापति की भी दर्दनाक मौत हो गई। हैदराबाद से मजदूरी करके लौटा महेश प्रजापति कई महीने बाद अपने गांव लौट रहा था। इन दोनों के अलावा ट्रोला के हेल्पर शकीन मोहम्मद की भी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में 11 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक होने पर रात में ही ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान रात 2:30 बजे के करीब घटनास्थल पर पहुंच गए।

घायल सवारियों ने बताया कि ग्वालियर से 20 किलोमीटर चलने के बाद बानमोर के पास बस से धुआं उठा। बानमोर में बस को रोक दिया गया और इस दौरान सवारियों ने बस की मरम्मत कराने या फिर दूसरी बस मगाने की बात कही। कई सवारियों ने तो बस से जाने से इंकार कर दिया, लेकिन ड्राइवर ने भरोसा दिलाया कि बस पूरी तरह ठीक है। सराय छोला थाना पुलिस ने ट्रोला के ड्राइवर पर केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH