छत्तीसगढ़ - सटोरिया अशोक देवांगन ने दी जान से मारने की सुपारी , हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सटोरिया अशोक देवांगन ने दी जान से मारने की सुपारी , हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल
दुर्ग 17 जून 2023 - दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में खुलेआम सट्टा का कारोबार करने वाले आरोपी अशोक देवांगन ने पत्रकार को ही मारने की सुपारी दे डाली। सटोरिए के कहने पर उसके गुंडे उतई शासकीय अस्पताल पहुंचे और पत्रकार पर हमला कर दिया बीच बचाव करने आये आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर पर कटर से हमला कर दिया। इससे सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इधर उतई पुलिस ने मामले को सेंसेटिव बताते हुए दबाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना बीते 14 जून की है। थाने से चंद कदम दूर उतई - पाटन रोड में ही अशोक देवांगन अपने घर में खुलेआम सट्टा का कारोबार चलाता है। इसकी जानकारी उतई पुलिस से लेकर अन्य अधिकारियों को भी है। घटना के दिन सुनील यदु नाम का युवक जो कि अपने आप को पत्रकार बताता है, सटोरिए अशोक देवांगन के घर गया था। वहां उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील यदु ने थाने में मारपीट की शिकायत की।

ड्यूटी पर तैनात सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर सुनील यदु का मुलाहिजा कराने उतई शासकीय अस्पताल गया था। इधर अशोक देवांगन ने गोड़पेंड्री के बदमाश भुवनेश्वर कुमार , देवबांधे और अमित यादव को पत्रकार को मारने की सुपारी दे दी। जैसे ही तीनों आरोपी अस्पताल में हमला करने गए तो आरक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्सा होकर गुंडों ने उस पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। जैसे ही सिपाही लहूलुहान होकर वहां गिरा गुंडे भाग खड़े हुए। हालांकि बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH