फैशन शो में लव जेहाद का आरोप लगा कर धर्मसेना ने किया जम कर हंगामा , बंद कराया फैशन शो

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फैशन शो में लव जेहाद का आरोप लगा कर धर्मसेना ने किया जम कर हंगामा , बंद कराया फैशन शो
जबलपुर 16 जून 2023 - लव-जेहाद को लेकर एक के बाद एक हंगामाखेज घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। ताजा मामला है जबलपुर के समदड़िया माल का है। यहां धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एक फैशन शो के दौरान जमकर हंगामा किया और शो काे बंद करवा दिया। धर्मसेना का आरोप रहा कि कुछ मुस्लिम लड़काें द्वारा लव जेहाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस शो का आयोजन किया गया। इसमें जान बूझकर हिन्दू लड़कियों को बुलाया गया, इतना ही नहीं उनसे मोटी रकम भी वसूल की गई।

जानकारी के अनुसार कुछ युवकों द्वारा समदड़िया माल में शुक्रवार की शाम एक फैशन शो का आयोजन किया गया था। उनका कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान बड़ी संख्या में धर्मसेना के लोग वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाया कि इस शो की आड़ में लव-जेहाद को आगे बढ़ाने का षड़यंत्र किया जा रहा है। लव-जेहाद का नाम सामने आते ही वहां हड़कंप मच गया। धर्मसेना के लोगों ने शो में भाग लेने वाली युवतियों को लव जेहाद और इस तरह के आयोजनों की आड़ में होने वाले षड़यंत्राें को लेकर समझाइश भी दी गई।

हिंदू धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल का कहना रहा कि यह आयोजन कुछ मुस्लिम लड़कों द्वारा हिन्दू समाज की लड़कियों को लव-जेहाद में फंसाने को लेकर किया जा रहा था। योगेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों से दो-दो हजार रुपये भी वसूल किए गए।

लव-जेहाद के विरोध में प्रदर्शन की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। लेकिन इससे पहले करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा चला और धर्मसेना के लोगों में नाराजगी देखी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH