छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में घायल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गंभीर हालत में अपोलो रिफर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में घायल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गंभीर हालत में अपोलो रिफर
बिलासपुर 16 जून 2023 - पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के साथ ही ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर बस चालक की जानकारी जुटाई है।

पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार की दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा भी थे। उनकी स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी।

इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए। टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्रावइर वाहन में ही फंस गया था।

लोगों ने मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घायल जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनके पति घनश्याम वर्मा भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले ही उनके यहां काम करने आया था। फिलहाल ड्राइवर की जानकारी जुटाई गई है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH