राजस्व निरीक्षक KK शर्मा 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 16-06-2023 5:26:00 AM
Anil Tamboli
राजस्व निरीक्षक KK शर्मा 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
पन्ना 15 जून 2023 - जिला मुख्यालय पन्ना में रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार का फिर मामला सामने आया है जिसके बाद लोकायुक्त की कार्रवाई भी लगातार जारी है। गुरुवार की शाम फिर लोकायुक्त की कार्रवाई हुई है जहां एक रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षण रंगे हाथ पकड़ा गया है। यहां रेलवे के रिटायर इंजीनियर जिया लाल यादव से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के RI के.के. शर्मा रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ हैं।

मामले के संबंध में आवेदक जिया लाल यादव ने बताया कि उनके भाई चंद्र भूषण यादव ने ग्राम भसूंड़ा में एक जमीन खरीदी थी। जिससे अतिक्रमण हटाने आवेदन देने के बाद कई बार चक्कर काटते रहे। उन्हें लगभग 20 बार बुलाया गया और उन्हें अपमानित भी किया गया और अंत में एक कागज में लिख कर 30 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह पैसे वह क्यों दें तो कहा गया जहां भी जाना चाहो चले जाओ कुछ नहीं होगा। इसके बाद वह लोकायुक्त में शिकायत करने को मजबूर हुए।

कार्रवाई के संबंध में लोकायुक्त सागर के अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आवेदक जिया लाल यादव के द्वारा बताया गया था कि 30 हजार की रिश्वत राजस्व निरीक्षक के.के. शर्मा द्वारा मांगी जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर ट्रेपिंग की कार्रवाई की गई जिसमें RI के.के. शर्मा 30 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। 

जिन पर विधिवत कार्रवाई जा रही है। पन्ना जिले में लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई हो रही है रिश्वतखोर शिकंजे में फंस रहे हैं, इसके बाद भी यहां रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग सहित प्रशासनिक कार्यालयों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH