छत्तीसगढ़ - मतांतरण करवा रही महिला और युवती की भीड़ ने की पिटाई , मुख्य महिला हुई मौके से फरार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मतांतरण करवा रही महिला और युवती की भीड़ ने की पिटाई , मुख्य महिला हुई मौके से फरार
दुर्ग 15 जून 2023 - मोहन नगर के उरला में मतांतरण करवा रही एक महिला और एक युवती की बस्ती के लोगों ने मिलकर धुनाई कर दी। वहीं मतांतरण करवा रही मुख्य महिला मौके से फरार हो गई। बस्ती में हुई मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। थाना में दोनों पक्षों ने शिकायत करने से मना कर दिया। इसके बाद उनसे शिकायत न करवाने की बात लिखित में लेकर उन्हें थाना से रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना मंगलवार की है। उरला बस्ती में चित्रलेखा साहू अपने अपने घर पर प्रार्थना सभा कर रही थी। उसके साथ उपस्थित एक महिला और एक युवती भी लोगों को मतांतरण के लिए उकसा रही थी। बस्ती के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग चित्रलेखा साहू के घर पर पहुंचे लेकिन, लोगों की भीड़ देखकर चित्रलेखा फरार हो गई। वहीं उसके घर पर पहुंची महिला व युवती को लोगों ने पकड़ लिया। बस्ती की महिलाओं ने दोनों की जमकर धुनाई की।

लोगों का आरोप था कि ये लोग प्रार्थना सभा के नाम पर बस्ती के लोगों को मतांतरित करवा रहे हैं। उन्हें प्रलोभन और लालच दिए जा रहे हैं। मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। जहां पर दोनों पक्षों ने शिकायत न करने की बात लिखित में दी और वहां से चले गए। शिकायत न मिलने पर पुलिस ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी का कहना है कि मंगलवार को उरला में ये घटना हुई थी दोनों पक्षों में लिखित में दिया कि वे लोग शिकायत नहीं चाहते हैं इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH