सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर EOW की दबिस , करोड़ो की बेनामी संपत्ति का खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर EOW की दबिस , करोड़ो की बेनामी संपत्ति का खुलासा
कटनी 15 जून 2023  आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर की 30 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे रीठी क्षेत्र के देवरी कला निवासी सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर छापा मारा है। टीम मौके पर जांच कर रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की जांच टीम के पहुंचने से हड़कंप मचा है। टीम ने घर जमीनों , नकदी सहित जेवर वाहनों के संबंध में जांच की और संपत्ति के दस्तावेज खंगाले। देवरी कला के निवास के साथ ही कटनी के मकान और रीठी में उनके कार्यालय व दुकान भी टीम के सदस्य पहुंचे।

उप पुलिस अधीक्षक ए.बी. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में न्यायालय से सर्च वारंट जारी करा कर कार्रवाई की गई है। सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो  XUV , छह दोपहिया वाहन , साढ़े चार लाख रुपए की एफडी , चार प्लाट की रजिस्ट्री , 18 एकड़ जमीन की तीन रजिस्ट्री , आधा किलो सोने के जेवर , करीब 2 किलो चांदी और 09 लाख 30 हजार नकद मिले हैं l सहायक समिति प्रबंधक राय इससे पहले रीठी में ही सेल्समैन के पद पर पदस्थ था और वहीं पर समिति का सहायक प्रबंधक बनाया गया है।

रीठी के देवरी कला निवासी अनिल राय सहकारी समिति में प्रबंधक हैं और उनकी पत्‍नी अहिल्या राय भाजपा नेत्री हैं। सुबह 5 बजे अचानक EOW की टीम रीठी के देवरी कला पहुंची। टीम को देखकर समिति प्रबंधक सकते में आ गए। टीम के सदस्य सुबह से अनिल राय के घर मे आय संबंधी जांच करने में जुटी हुई है।

EOW की टीम सुबह अनिल राय के कटनी पन्ना मोड़ स्थित मकान में भी पहुंची थी लेकिन वहां कोई नहीं था, जिसके चलते टीम सीधे उसके पैतृक निवास देवरीकला पहुंची। अनिल राय कई साल तक रीठी समिति में सेल्समैन के पद पर रहे हैं और वर्तमान में सहकारी समिति के प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH