बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत , स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी पुलिस को सूचना

मध्य प्रदेश , 14-06-2023 6:47:36 PM
Anil Tamboli
बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत , स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी पुलिस को सूचना
शाजापुर 14 जून 2023 - एबी रोड पर कृषि मंडी के पास मंगलवार देर रात बस और कार की टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई और चार युवक घायल हुए हैं। हादसे में तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है हादसे के शिकार सभी युवक शाजापुर के ही निवासी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए जिन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में रहबर निवासी पटेलवाड़ी महूपुरा शाजापुर , दानिश निवासी शाजापुर , अरहम निवासी शाजापुर की मौत हुई है। वहीं फरहान , रहबर , अरसिल और अबू बकर घायल हुए हैं, जिनमें से अबू बकर का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है और तीन अन्य घायल इंदौर रेफर किए गए हैं। इंदौर रेफर किए गए फरहान की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना के वक्त स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने जिला प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी रवाना की गई।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि वह शुजालपुर जा रहे थे, तभी रोड पर क्षतिग्रस्त कार दिखी। उसमें कुछ लोग फंसे हुए थे, इस पर तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक मौके पर ही रुके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH