सब इंजीनियर की नियुक्ति का रास्ता साफ , 14 प्रतिशत OBC आरक्षण के अनुसार होगी भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सब इंजीनियर की नियुक्ति का रास्ता साफ , 14 प्रतिशत OBC आरक्षण के अनुसार होगी भर्ती
भोपाल 13 जून 2023 - लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरीय विकास सहित अन्य विभागों में उपयंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। महाधिवक्ता के अभिमत के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्धारित किया है कि 14 प्रतिशत OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के अनुसार भर्ती की जाएगी।

शेष 13 प्रतिशत OBC आरक्षण और अनारक्षित वर्ग के लिए अलग से सूची बनेगी। न्यायालय में चल रहे 27 प्रतिशत OBC आरक्षण को लेकर जब निर्णय होगा, उसके अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस व्यवस्था के आदेश एक-दो दिन में जारी हो सकते हैं।

प्रदेश में सरकार ने उपयंत्रियों के रिक्त पदों के लिए नवंबर 2022 में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा कराई थी। मंडल ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के अनुसार चयन सूची जारी कर दी।

इसके आधार पर भंडार गृह निगम , नगर निगम देवास , बुरहानपुर , सतना और मुरैना के साथ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और अर्बन डेवलपमेंट कंपनी में नियुक्ति दे दी गई।

जल संसाधन विभाग में कार्यरत संविदा उपयंत्रियों ने चयन होने पर त्यागपत्र दे दिया पर उन्हें नई नियुक्ति नहीं मिली क्योंकि हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि OBC आरक्षण 14 प्रतिशत से अधिक न हो। इसके कारण दो हजार 400 उपयंत्रियों की नियुक्ति अटक गई।

इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने महाधिवक्ता से अभिमत मांगा था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह पूर्व में 14 प्रतिशत OBC आरक्षण के आधार पर नियुक्ति दी गई और शेष 13 प्रतिशत के लिए अलग सूची बनाई गई, वैसा ही इस मामले में भी किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की अलग से सूची बनेगी और प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH