रिश्वत में मिले 07 लाख रुपये गिनते हुए पकड़ाया सेंट्रल GST का अधिकारी , कारोबारी से मांगे थे एक करोड़

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिश्वत में मिले 07 लाख रुपये गिनते हुए पकड़ाया सेंट्रल GST का अधिकारी , कारोबारी से मांगे थे एक करोड़
जबलपुर 13 जून 2023 - रिश्वत में मिले सात लाख रुपये गिनते हुए सेंट्रल GST के सुपरिटेंडेंट कपिल कामले और सहयोगी कर्मचारियों को CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार शाम रसल चौक के समीप स्थित सेंट्रल GST कार्यालय में की गई। अधिकारी व कर्मचारियों के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की सूचना से कार्यालय में खलबली मच गई।

रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों व कर्मचारियों से CBI के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सेंट्रल GST कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

घटना के संबंध में मूलत: राजस्थान निवासी त्रिलोक चंद्र सेन ने बताया कि नोहटा दमोह में वे मसाला फैक्ट्री संचालित करते हैं। फैक्ट्री का टैक्स बकाया था जिसके चलते GST अधिकारियों ने उस पर ताला लगा दिया था।

बीते 19 मई को GST ने छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर ताला लगाया था। जिसके बाद फैक्ट्री खोलने के लिए सेंट्रल GST के सुपरिटेंडेंट कपिल कामले द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

त्रिलाेक ने बताया कि इस बीच उसने फैक्ट्री से संबंधित GST भी जमा कर दी, परंतु एक करोड़ रुपये रिश्वत की मांग बनी रही। वह एक करोड़ रुपये देने में असमर्थ था। उसने कपिल कामले को बताया कि फैक्ट्री घाटे में चल रही है जिसके बाद 45 लाख रुपये रिश्वत में फैक्ट्री का ताला खोलने का सौदा तय हुआ।

एक सप्ताह पूर्व उसने रिश्वत की पहली किश्त के 35 लाख रुपये कपिल कामले को दिए थे। जिसके बाद उसने फैक्ट्री खोलने का आग्रह किया। उसने यह भी बताया कि GST जमा कर दी गई है। परंतु रिश्वत के शेष 10 लाख रुपये मिलने तक कपिल कामले ने फैक्ट्री का ताला खोलने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद उसने CBI से शिकायत की। योजना के अनुसार वह रिश्वत के सात लाख रुपये लेकर सेंट्रल GST कार्यालय पहुंचा। कपिल कामले ने रिश्वत की रकम ली और सहयोगियों के साथ रिश्वत के नोट गिनने लगा। तभी CBI के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH