छत्तीसगढ़ - रतनपुर रेप कांड में बड़ा खुलासा , ASP की जांच रिपोर्ट में यह बात आई सामने ,अब होगा यह

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रतनपुर रेप कांड में बड़ा खुलासा , ASP की जांच रिपोर्ट में यह बात आई सामने ,अब होगा यह
बिलासपुर 13 जून 2023 - रतनपुर में रेप पीड़िता की मां पर 10 साल के बच्चे का यौन शौषण करने का आरोप लगा था। अब इस मामले को लेकर नया मोड़ सामने आ गया है। रेप पीड़िता की मां को यौन शोषण के केस में फंसाने के लिए झूठी FIR दर्ज कराई गई थी। इस बात का खुलासा ASP की जांच रिपोर्ट में हुआ है। इसके बाद SP संतोष कुमार सिंह ने केस खारिज करने के लिए कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश की है।

बता दें, दस साल के बच्चे की मां ने अपने बेटे के यौन शोषण की झूठी कहानी बता कर थाने में केस दर्ज करवाया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले तो रायपुर में केस दर्ज करवाया, इसके बाद रतनपुर थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाई। आरोप लगने के बाद रेप पुलिस ने रेप पीड़िता की मां को जबरन घर से उठा लिया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था।

बिना सबूत के रेप पीड़िता की मां को गिरफ्तार करने की वजह से विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस आंदोलन के बाद SP संतोष सिंह जांच टीम गठित की थी। और सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट ने महिला को जमानत दे दी। इस मामले में SP संतोष सिंह ने फर्जी केस दर्ज करने और पुलिस अफसरों को गलत सूचना देने के आरोप में TI कृष्णकांत सिंह को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा कोटा SDOP सिद्धार्थ बघेल को कारण बताओ नोटिस भेज दिया था।

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़िता युवती और उसकी मां को केस वापस लेने के लिए युवक के परिवार ने दबाव बनाया था। जब मां और बेटी इन लोगों को बातों में नहीं फंसे तो 10 साल के बच्चे के यौन शौषण का आरोप रेप पीड़िता की मां पर लगा दिया गया। झूठी कहानी बनाकर पहले बच्चे को लेकर रायपुर के थानों में पहुंची और केस दर्ज कराया था। लेकिन, रायपुर पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था, तब जाकर बच्चे की मां रतनपुर थाने पहुंच गई। लेकिन दर्ज रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी साबित हो गई है। पुलिस की माने तो FIR कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH