युवक की मौत के बाद भारी बवाल , पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल , पूरे गाँव मे धारा 144 लागू

उत्तराखंड , 13-06-2023 8:44:17 PM
Anil Tamboli
युवक की मौत के बाद भारी बवाल , पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल , पूरे गाँव मे धारा 144 लागू
रुड़की 13 जून 2023 - उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने जहां जमकर बवाल किया. वहीं, पथराव , लाठीजार्ज और घरों में तोड़फोड़ भी की गई. पूरे मामले में दो सब इंस्पेक्टर सहित कुल पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल, मौके पर धारा 144 लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार, रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव का यह मामला है. रविवार रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और सोमवार को दिनभर कोतवाली में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू की. हालांकि, बाद में ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ता गया. ग्रामीणों ने थाना घेर लिया. दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठीचार्ज के साथ-साथ घरों तोड़फोड़ भी हुई. इस दौरान 5 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. साथ ही गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

हरिद्वार के एसपी अजय सिंह का कहना है कि युवक की मौत से जुड़ा यह मामला है. पुलिस ने मामले की जांच की है लोगों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है जबकि अब तक जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है. बता दें कि एसएसपी और डीएम ने मौके पर व्यवस्था का जायजा लिया है. फ़िलहाल, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और माहौल भी शांत बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज (35) बाइक से गांव लौट रहा था. रात 11 बजे के करीब वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.  लेकिन युवक के परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज की हत्या की गई है. बस फिर क्या था, लोगों ने कोतवाली घेर ली. इसके बाद पुलिस और लोगों में बवाल हुआ. पत्थरबाजी में दो इंस्पेक्टर , एक दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH