RSS कार्यकर्ता के हत्या के आरोप में तीन मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार , पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
RSS कार्यकर्ता के हत्या के आरोप में तीन मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार , पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
खंडवा 13 जून 2023 - तीन वर्ष पहले मप्र में खंडवा के ग्राम हापला - दीपला में RSS कार्यकर्ता राजेश फूलमाली की हत्या के मामले में फरार तीन मुस्लिम महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस को घटना के बाद से ही इन आरोपी महिलाओं की तलाश थी। सोमवार को आरोपित महिलाओं की शहर के खानशाहवली क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद रामनगर चौकी, मोघट और कोतवाली थाना पुलिस की स्पेशल टीमें गठित करके दबिश दी और 62 वर्षीय जमीला पत्नी करीम , 40 वर्षीय शायरा पत्नी गनी व 27 वर्षीय मेहजबीन पत्नी सलमान को गिरफ्तार किया गया। शाम को ही इन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया। बता दे कि राजेश फूलमाली ने अपने साथियों के साथ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत रामनगर चौकी पर आकर की थी।

शिकायत में आरोपितों के नाम भी बताए थे, किंतु पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए केवल धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया था। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपितों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने मिलकर 18 मई 2020 को राजेश फूलमाली को बेरहमी से पीटकर मार दिया था। बाद में इस हत्याकांड ने सांप्रदायिक रूप ले लिया था। इसके बाद तीन अन्य लोगों की हत्या की गई थी। राजेश फूलमाली हत्याकांड में 26 आरोपित थे। 23 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उक्त तीन महिलाएं फरार थीं।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH