नग्न हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पत्थर से कुचल कर हत्या की आशंका
मध्य प्रदेश , 12-06-2023 1:53:22 AM
रतलाम 11 जून 2023 - मध्य प्रदेश के रतलाम से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां रावटी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। घटनास्थल पर मिली बीयर की बोतलों से आशंका जताई जा रही है कि मृतक और उसके साथियों ने वहां पहले पार्टी की और इस दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सोनू गहलोत निवासी भग्गा सहलोत के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में ASP राकेश खाका ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रावटी में कब्रिस्तान के पीछे कुएं के पास एक युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। मृतक के आसपास शराब और बीयर की बोतलें पड़ी होने से यह आशंका है कि रात में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या की गई होगी।
















