छत्तीसगढ़ में होने वाला था बालासोर से बड़ा ट्रेन हादसा??? , क्या है वायरल VIDEO की सच्चाई , पढ़े इस खबर में

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में होने वाला था बालासोर से बड़ा ट्रेन हादसा??? , क्या है वायरल VIDEO की सच्चाई , पढ़े इस खबर में
बिलासपुर 11 जून 2023 - इन दिनों मानो ट्रेन हादसों की झड़ी लग गई है, हाल ही में उड़ीसा के बालासोर बेहद ही दर्दनाक रेल हादसा हुआ जिसमे कई लोगों की जान चली गई, जिसके बाद उड़ीसा के एक रेल्वे स्टेशन में ऐसी कोच में आग लग थी, वही अब छत्तीसगढ़ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बिलासपुर जोन के जयराम नगर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो में एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन दिखाई दे रही है जिसमे एक ट्रेन मेमू लोकल है और दूसरी ट्रेन मालगाड़ी है।

वीडियो को बनाने वाला ब्यक्ति यह कहते नजर आ रहा है की ये देखो यह है इंडियन रेलवे सेम ट्रेक पर दो ट्रेने एक मालगाड़ी है और दूसरी रायपुर कोरबा मेमू ट्रेन है , इस वीडियो के वायरल होते ही कई न्यूज पोर्टलों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के और सच्चाई जाने बिना सनसनीखेज खबर बना कर प्रसारित कर दिया जबकि हकीकत कुछ और है अगर इस वीडियो को ध्यान से देखते तो पता चल जाता कि वायरल वीडियो में मेमू ट्रेन के जिस हिस्से को दिखाया जा रहा है वो पिछला हिस्सा है क्योंकि इंजन के सामने स्पष्ट रूप से LV लिखा हुआ है और LV का मतलब होता है लास्ट वैगन , सभी को पता है कि मेमू ट्रेन के आगे और पीछे दोनो तरफ इंजन होते है।

इस मामले में रेलवे के PRO अम्बिकेश साहू से जब बात किया गया तब उन्होंने वायरल वीडियो को गलत बताते हुए कहा की ऑटो सिग्नलिंग की वजह से एक ही ट्रेक पर एक के पीछे एक दूसरी ट्रेन चलती है, वही जो लोकल मेमू ट्रेन वीडियो में दिखाया जा रहा है वही ट्रेन के दूसरे सिरे का इंजन है, दोनों ट्रेनें आमने सामने नही आई है, बल्कि एक ट्रेन के पीछे दूसरी ट्रेन है, जिसे सिंग्नल मिलते वह आगे बढ़ेगी और दूसरी ट्रेन उसके पीछे आगे बढ़ेगी। 

देखे वायरल VIDEO,,

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH