भाजपा युवा मोर्चा के दो गुट आपस मे भिड़े , शहर अध्यक्ष की हुई पिटाई तो प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता फाड़ा

मध्य प्रदेश , 11-06-2023 3:56:20 PM
Anil Tamboli
भाजपा युवा मोर्चा के दो गुट आपस मे भिड़े , शहर अध्यक्ष की हुई पिटाई तो प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता फाड़ा
इंदौर 11 जून 2023 - भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक के बाद शनिवार को मोर्चा के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता को लेकर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इससे नाराज शुभेन्द्र गौड़ और उनके गुट के कार्यकर्ताओं ने सौगात मिश्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का कुर्ता भी फाड़ दिया। विवाद की खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तक भी पहुंची है। शुभेन्द्र गौड़ भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे हैं।

शनिवार काे शहर के प्रीतमलाल जाजू सभागृह में मोर्चा की बैठक रखी गई थी। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजन के लिए भंवरकुआं क्षेत्र के एक ढाबे पर आए। यहां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार , शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान शुभेन्द्र गौड़ और उनके गुट के कार्यकर्ता पहुंच गए। शुभेन्द्र गौड़ ने सौगात मिश्रा पर आरोप लगाया कि आपने मेरे पिता को लेकर अनर्गल टिप्पणी की। इसे लेकर बहस होने लगी और देखते-देखते गौड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने मिश्रा को वहीं पीटना शुरू कर दिया।

बीच-बचाव के लिए उठे प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार को भी नहीं छोड़ा। उनका भी कुर्ता फाड़ दिया। बाद में गौड़ और मिश्रा गुट के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर ढाबे के बर्तन फेंकने शुरू कर दिए। इस तरह ढाबे में ही दंगल शुरू हो गया। विवाद की खबर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंची। भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मोर्चा नेताओं के दोनों पक्षों को भाजपा कार्यालय बुलाया, लेकिन भाजपा कार्यालय पर केवल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंवार और शहर अध्यक्ष मिश्रा ही पहुंचे। उधर विवाद के बाद गौड़ और उनके गुट के कार्यकर्ता लोधीपुरा में एकजुट हुए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH