शादी समारोह में गैस सिलेंडर पर लगी भीषण आग , तीन बच्चों की मौत और कई घायल

मध्य प्रदेश , 10-06-2023 5:23:49 PM
Anil Tamboli
शादी समारोह में गैस सिलेंडर पर लगी भीषण आग , तीन बच्चों की मौत और कई घायल
भिंड 10 जून 2023 - गोरमी के दलेकापुरा में शादी की तैयारियों के बीच घर के बैठक में रखे सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से कमरे में फैल गई। इससे बैठक में खेल रहे तीन बच्चों की जलने से मौत हो गई। बच्चों के बचाने गए बाबा और दादी भी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने निजी बोर चलाकर आग पर काबू पाया। महिला को इलाज के लिए गोरमी अस्पताल और बाबा को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार सुबह 7.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय अखिलेश पुत्र रुस्तम सिंह कर्ण निवासी दलेका पुरा के छोटे बेटे सतेंद्र की 17 जून को लगन आनी है। जबकि 22 जून को लहार के कीरतपुरा में बारात जानी है। लगन कार्यक्रम के लिए रुस्तम सिंह कर्ण ने चार - पांच गैस सिलेंडर घर की बैठक में भरवा कर रखे थे। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे एक सिलेंडर लीकेज हो गया। इससे उसमें आग लग गई। 

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। इससे कमरे में खेल रहे अखिलेश के बड़े बेटे के बच्चे 6 वर्षीय कार्तिक पुत्र अरविंद कर्ण , 07 वर्षीय भावना पुत्री अरविंद कर्ण और बेटी पूजा की बेटी 04 वर्षीय परी पुत्री नंदू कर्ण निवासी ग्राम खिरला थाना बाह जैतपुरा जिला आगरा बुरी तरह से झुलस गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चों को बचाने गए अखिलेश और उनकी पत्नी विमला बुरी तरह से झुलस गए। 

घर में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने निजी बोर चलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान गोरमी से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। स्वजन झुलसे अखिलेश और विमला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए यहां से प्राथमिक इलाज के बाद 80 फीसद झुलसे अखिलेश को ग्वालियर बिरला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे डा. भारतसिंह भदौरिया, मेहगांव SDOP आर के एस राठौर और गोरमी TI बृजेंद्र सिंह सेंगर मौके पर पहुंच गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH