शादी के 24 दिन बाद दुल्हन की हत्या , बार-बार मायके जाने की जिद पर पति को था अवैध संबंध का शक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के 24 दिन बाद दुल्हन की हत्या , बार-बार मायके जाने की जिद पर पति को था अवैध संबंध का शक
निवाड़ी 10 जून 2023 - मध्य प्रदेश के निवाड़ी में शादी के 24 दिन बाद एक दुल्हन की उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं. इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया.  

पुलिस ने बताया कि कुल्हाड़ी से काटकर महिला को मौत के घाट उतारा गया था. हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. नीता केवट की शादी 24 दिन पहले ही राममिलन नाम के युवक से हुई थी.

शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. मृतक नीता ससुराल से मायके जाने के लिए बार-बार जिद करती थी. ऐसे में राममिलन को उसके चरित्र को लेकर शंका हुई कि उसके नाजायज संबंध हैं. इसके बाद उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सात जून को नीता अपने घर ग्राम भिटारा से खेत पर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी. अगले दिन नीता का शव रोतेरा गउचर के पास पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने साक्ष्यों को जमा किया और रिश्तेदारों के बयान लिए. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि प्रेम-प्रसंग की शंका के चलते सात जून को करीब 2 बजे मृतिका के पति राममिलन केवट ने उसे मोबाइल पर फोनकर मिलने के बहाने बुलाया था।

इसके बाद वह रौतेरा खिरक के पास सुनसान जगह पर नीता को ले गया. वहां आरोपी पति ने अपने दो अन्य साथियों राजा केवट और मनीष केवट निवासी बैरवारा के साथ मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पति समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH