छत्तीसगढ़ - लव ट्राइंगल में हुई थी UPSC के छात्र की हत्या , आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लव ट्राइंगल में हुई थी UPSC के छात्र की हत्या , आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा
बिलासपुर 09 जून 2023 - लव ट्राइंगल में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र यश साहू की हत्या हुई थी। प्रेमिका के दूसरे आशिक ने पहले तो यश साहू को कोचिंग से बुलाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी बेदर्दी से पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से यूवक की जान चली गयी। दरअसल 6 जून को बिलासपुर के सिरगिट्टी के गुंबर चौक के पास एक छात्र की लाश मिली थी। युवक की पहचान यश साहू के रूप में हुई, अंबिकापुर के लखनपुर के एक कारोबारी का बेटा था। यश साहू बिलासपुर में UPSC की कोचिंग किया करता था।

पुलिस ने जांच की शुरुआत कोचिंग सेंटर और आसपास के इलाकों से शुरू की। मंगला चौक स्थित कोंचिग इस्टीट्यूट के सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा शहर के लगभग 200 अलग-अलग स्थानो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की जांच के बाद यश साहू के साथ हुई वारदात का सुराग पुलिस को लगा। वहीं युवक के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटायी। पुलिस को जानकारी मिली की, मृतक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था।  इस युवती का चकरभाठा के ही एक अन्य युवक राहुल नामदेव के साथ भी प्रेम संबंध था। युवती राहुल और यश दोनों के साथ रिलेशन में थी। लेकिन ये जानकारी ना तो राहुल को थी और ना ही यश को। अपनी प्रेमिका के बारे में जानने के लिए आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका के कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था। उसी दौरान राहुल को ये पता चला कि आरोपी की प्रेमिका का यश साहू के साथ भी चक्कर चल रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी राहुल ने पूर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने की  चेतावनी दे चुका था।

6 जून  को आरोपी राहुल नामदेव फिर से कोचिंग संस्था पहुंचा, जहां यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया। पहले तो राहुल ने अपनी प्रेमिका के साथ विवाद किया उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव ने यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाया और अपनी स्कूटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया और चकरभाठा नयापारा के एक बंद पडे ढाबे में ले गया। जहां यश साहू का बेरहमी से पिटाई गया। उसके बाद राहुल ने अपने अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलाया उसके बाद तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। जब यश साहू अधमरा हो गया उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है। तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपनी स्कूटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहां एक आटो में बैठाकर भेज दिया।
छत्तीसगढ़ - लव ट्राइंगल में हुई थी UPSC के छात्र की हत्या , आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा
छत्तीसगढ़ - लव ट्राइंगल में हुई थी UPSC के छात्र की हत्या , आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH