युवती को कार में जबरन बिठाने का मामला , दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती को कार में जबरन बिठाने का मामला , दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल 09 जून 2023 - राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में एक युवती को कार में जबरन बिठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत अपने एक पुराने परिचित और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी , मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाया हैं। इस पर गोविंदपुरा पुलिस ने तीन लोगों पर छेड़खानी , मारपीट और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपित अपने आप को स्वतंत्र पत्रकार बताता है।

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर में रहने वाली 27 वर्षीय युवती निजी काम करती है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि अनम इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति को करीब पांच साल से जानती है। अनम इब्राहिम अपने आप को स्वतंत्र पत्रकार बताता है। उसे शासन की ओर से दो पुलिस के सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं, जिनके नाम अभिनय प्रजापति और महेंद्र कुमार शाक्य हैं। आरोपित अनम इब्राहिम पर युवती की दादी ने 2019 में घर में घुसने की FIR दर्ज कराई थी। इस केस के सिलसिले में 14 जून को युवती की कोर्ट में पेशी है। इसको लेकर अनम उसे परेशान कर रहा है।

07 जून को आरोपित अनम अपने दोनों सुरक्षाकर्मियों के साथ युवती के घर के आसपास घूम रहा था। फरियादी युवती उस समय सुबह टहलने निकली थी। उसका आरोप है कि तभी रास्ते में आरोपित ने अपने दोनों सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश की। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी। इस चक्‍कर में उसे चोट भी लग गई। युवती का यह भी आरोप है कि इस घटना के बाद अनम के सुरक्षाकर्मियों ने उसके घर पर पहुंचकर हंगामा किया और उसके दरवाजे तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। उसकी मां का भी पीछा किया और धमकाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH