छत्तीसगढ़ - चार महीना बचा है , उसके बाद आपका विधायक फिर RTI लगायेगा और दारू ढोएगा ???

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चार महीना बचा है , उसके बाद आपका विधायक फिर RTI लगायेगा और दारू ढोएगा ???
मनेन्द्रगढ़ 09 जून 2023 - चुनावी सरगर्मियों के बीच अब आरोपों के जले - बुझे तीर भी छोड़े जाने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे बयानों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने विवादित बयान दिया है। चुनावी वक्त में ये बयान बेशक ही तालियां और सुर्खियां बटोरने के लिए दिया गया हो, लेकिन हकीकत में कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को आने वाले दिनों में घेर भी सकती है।

यूं भी पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े आये दिन विवादों में घिरते रहते हैं। अब उनका एक बयान इन दिनों नये विवाद की तरफ इशारा कर रहा है दरअसल मंच पर एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने स्थानीय विधायक गुलाब कमरो पर तंज कसते हुए नये विवाद को जन्म दे दिया भैयालाल राजवाड़े ने जनकपुर में आयोजित आक्रोश सभा के मंच से कहा कि …

4 महीना अभी और बचा है, आपका विधायक फिर RTI लगाएगा और भैयालाल के लिए फिर दारू ढोएगा। स्व. गुलाब सिंह जब विधायक थे, तो उसके घर मे गुलाब कमरो रहता था, खाना बनाता था और दारू ढोके लाता था और हचक के पिलाता था।

आपको बात दें कि भैयालाल के बयान के बाद जहां कार्यकर्ताओं ने तालियां बजायी, तो वहीं मंच पर बैठी चंपा देवी पावले सहित अन्य नेंता ठहाका मारकर हंसने लगे। आपको याद होगा 2018 में चंपादेवी पावले को ही हराकर गुलाब कमरो ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद मनेंद्रगढ़ विधानसभा भारतपुर सोनहत सीट बनी, जहां परिसीमन के बाद तीन चुनाव हुए हैं। जिसमें से दो बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस जीती है। पिछले तीन चुनाव में भाजपा ने यहां दो उम्मीदवार बदले, लेकिन हार के बाद भी कांग्रेस का गुलाब कमरो पर भरोसा बरकार रहा। 

2008 में भाजपा से फूलचंद सिंह ने चुनाव जीता था, जबकि  2013 में चंपादेवी पावले ने जीत दर्ज की थी, वहीं 2018 में चंपादेवी को गुलाब कमरो ने हराकर पहली जीत दर्ज की थी। सोनहत , जनकपुर ब्लाक और मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ज्यादातर ग्राम पंचायतों को मिलाकर भरतपुर - सोनहत विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH