राहत भरी खबर , केरल पहुंचा मानसून , इस तारीख तक प्रदेश में पहुंचने की संभावना

मध्य प्रदेश , 08-06-2023 9:55:14 PM
Anil Tamboli
राहत भरी खबर , केरल पहुंचा मानसून , इस तारीख तक प्रदेश में पहुंचने की संभावना
भोपाल 08 जून 2023 - गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को दक्षिण - पश्चिम मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। मानसून के अगले 48 घंटों में पूरे केरल के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की भी संभावना है। मानसून के जून के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के आसार है।

वैसे मप्र में मानसून के आने की संभावित तारीख 16 जून है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वह से आंशिक बादल बने हुए हैं। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। वातावरण में नमी रहने के कारण उमस भी बढ़ रही है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उज्जैन में 36 , खजुराहो में 06 , मंडला में 1.4 , सिवनी में 0.6 , इंदौर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण - पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर - पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं।

गुरुवार - शुक्रवार को भोपाल , जबलपुर , उज्जैन , सागर , ग्वालियर , चंबल , इंदौर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार को केरल में मानसून का प्रवेश हो चुका है। प्रदेश के लोगों को मानसून की वर्षा के लिए अभी लगभग 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि तीन दिन बाद प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH