संविदा शिक्षक बनने के लिए 77 अभ्यर्थी बने अपाहिज , अब सभी के खिलाफ होगी FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
संविदा शिक्षक बनने के लिए 77 अभ्यर्थी बने अपाहिज , अब सभी के खिलाफ होगी FIR दर्ज
भोपाल 07 जून 2023 - संविदा शिक्षक बनने के लिए मुरैना जिले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर 77 अभ्यर्थियों ने दिव्यांगजन कोटे का लाभ लेने का प्रयास किया है दस्तावेजों के परीक्षण में मामला पकड़ में आ गया।

अब स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने संबंधितों के खिलाफ FIR कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें एक ऐसा भी शिक्षक है, जो बगैर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के चयन की पात्रता रखता था। राज्यमंत्री ने प्रदेश के उन जिलों में भी जांच कराने को कहा है, जहां दिव्यांगता कोटे में अधिक आवेदन आए हैं।

सरकार 18 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती कर रही है, इनमें एक हजार 86 पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं। इनमें से पूरे प्रदेश में 755 पदों पर दिव्यांगजनों का चयन हुआ है। इनमें से भी 450 दिव्यांगजन मुरैना से हैं। एक जिले में इतने दिव्यांगजन होने पर फर्जीवाड़े का संदेह जताया गया था।

मामला मीडिया में आया, तो आयुक्त निश्शक्तजन कल्याण ने आयुक्त लोक शिक्षण और आयुक्त जनजातीय कार्य को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। जब आयुक्त लोक शिक्षण ने संबंधित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कराई, तो पता चला कि 77 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाए हैं।

ये प्रमाण पत्र मुरैना जिला अस्पताल से जारी होना बताया गया, पर जांच में अस्पताल के रिकार्ड में नहीं पाए गए अब आशंका जताई जा रही है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह सक्रिय है जिसने अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH