छत्तीसगढ़ - पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला , जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तब किया हाईवोल्टेज ड्रामा

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला , जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तब किया हाईवोल्टेज ड्रामा
बिलासपुर 07 जून 2023 -  सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के गले और चेहरे में चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। जवानों ने उसे समझाईश देकर घायल महिला को अस्पताल भेजा। इस बीच युवक मौका पाकर भाग निकला।

सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाली संगीता आरक ब्यूटी पार्लर चलाती है महिला ने बताया कि उसका पति विकास आरक मामूली बातों को लेकर आए दिन विवाद करता है मंगलवार की रात उसने घरेलू बातों को लेकर संगीता से गाली गलौज की।

इसका विरोध करने पर उसने संगीता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उसने संगीता के गले और चेहरे में कई बार चाकू मारा। इससे बचने का प्रयास करते हुए महिला भागते हुए घर से बाहर निकली। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। जवानों ने उसे किसी तरह रोका इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। इधर हमलावर युवक मौका पाकर भाग निकला। महिला को सिम्स में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH