परिवार की इज्जत बचाने के लिए रेप पीड़िता ने पी लिया जहर , आरोपी ने दी थी यह धमकी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
परिवार की इज्जत बचाने के लिए रेप पीड़िता ने पी लिया जहर , आरोपी ने दी थी यह धमकी
खंडवा 06 जून 2023 - जहर पीकर अपनी जाने देने का प्रयास करने वाली छात्रा के होश आने पर दिए बयान ने सनसनी फैला दी है। छात्रा के साथ आरोपित युवक ने छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म किया था। छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से उसने जहर पी लिया। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला ग्राम सालई का है। यहां रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की होनहार छात्रा ने 03 जून को घर में जहर पी लिया था। पिता ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद से छात्रा जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस के अनुसार छात्रा का कहना है कि 03 जून को पिता , मां और छोटा भाई खेत में काम पर गए थे। वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करने वाला आरोपित 21 वर्षीय विकास उर्फ विक्कू पुत्र नरेंद्र राजपूत घर में घुस आया और उसने पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

उसके जाने के बाद उसने अपने परिवार की इज्जत के डर से जहर पी लिया था। धनगांव पुलिस ने आरोपित विकास उर्फ विक्कू पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले को लेकर धनगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा का कहना है कि किशोरी दो दिनों तक बयान देने की स्थिति में नहीं थी। किशोरी के होश आने पर उसके बयान दर्ज किए गए। उसके कथन के अनुसार आरोपित युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH