बड़ी खबर , खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , प्रसासन मौके पर मौजूद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , प्रसासन मौके पर मौजूद
सीहोर 06 जून 2023 - ग्राम बड़ी मुंगावली निवासी राहुल कुशवाहा की ढाई वर्षीय बेटी सृष्टि मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे घर के पास एक खेत में कुछ ही दिन पहले खोदे गए बोर में गिर गई। सृष्टि अपने मां रानी के सामने ही बोर में गिरी। और उसी ने इसकी सूचना अपने पति को दी। जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई।

ADM ब्रजेश सक्‍सेना और SP मयंक अवस्‍थी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। चार थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्‍या में पुलिस बल भी मौके पर पर मौजूद है। दो जेबीसी के अलावा पोकलेन मशीन भी खोदाई के लिए बुलवा ली गई है। बोलवेल में पाइप के जरिए आक्‍सीजन पहुंचाई जा रही है। गड्डे में कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।एंबुलेंस व चिकित्‍सकीय दल भी मौके पर मौजूद है।

रानी ने बताया कि उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर गोपाल पिता नन्नू लाल ने करीब तीन माह पहले ही बोर करवाया था। जिसमें पानी नहीं निकला तो उनहोंने उसे ऐसे ही खुला छोड़ दिया। बच्चे रोज ही बाहर खेलते हैं। हम सावधानी रखते हैं, लेकिन आज सृष्टि खेलते-खेलते बोर तक पहुंच गई और बोरवेल में गिर गई। जिसकी सूचना तुरंत घर वालों दी। प्रशासन को भी खबर की गई, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्‍या में गांव वाले भी वहां जमा होने लगे। साथ ही कुछ देर में एसडीईआरएफ का 11 सदस्यीय दल भी मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया।

इस घटना के बाद बच्‍ची की मां रानी का बुरा हाल है। वह बार-बार गड्डे की ओर देखते हुए बेटी की सलामती के लिए दुआ कर रही है। बच्‍ची की मां ने बताया कि वह खेत पर बने घर में कंडे बना रही थी। वहां से चालीस-पचास फीट की दूरी पर ही बोरवेल खुला पड़ा था। उसकी बच्‍ची कब खेलते-खेलते जाकर बोरवेल में गिर गई, उसे पता ही नहीं चला। जब बच्‍ची आसपास नहीं दिखी तो रानी ने खोजबीन शुरू की। तब जाकर उसे घटना के बारे में पता चला।

सृष्टि को पाइप के जरिए आक्सीजन दी जा रही है। जिसके लिए कई सिलेंडर टीम लेकर आई है। वहीं दो जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से खोदाई की जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सभी अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य में लगी है। एसडीएम अमन मिश्रा का कहना है कि हम जल्द ही बच्ची को सुरक्षित निकाल लेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH