छत्तीसगढ़ - कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी , पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत , SP के पास पहुंची पीड़िता

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी , पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत , SP के पास पहुंची पीड़िता
बिलासपुर 06 जून 2023 -  बिलासपुर में दोस्त के साथ अपने घर जा रही कॉलेज छात्रा का पीछा करते हुए दो युवकों ने छेड़खानी की। युवकों की गलत हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने लड़की और उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा और उसके दोस्त ने शिकायत की तो पुलिस ने साधारण मारपीट का केस दर्ज कर लिया। इससे बदमाश युवकों का हौसला और बढ़ गया और अब वह छात्रा का पीछा करने लगे हैं। वहीं, इस घटना से घबराई छात्रा ने SP संतोष सिंह से शिकायत की है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

20 वर्षीय युवती गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा है। वह कोटा थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। बीते 2 जून की रात करीब 8 बजे वह सीवी रामन यूनिवर्सिटी का छात्र और उसका दोस्त उसे बाइक में बैठाकर गांव छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में उनका पीछा करते हुए सुभाष उइके और सुरेश पोर्ते आए। उन्हें देखकर दोनों अश्लील कमेंट करने लगे। उनकी हरकतों को देखकर रास्ते में अंडरब्रिज के पास छात्रा और उसके दोस्त रुक गए। कुछ देर बाद दोनों गांव की तरफ आगे बढ़े तो दोनों युवक उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान भी उन्होंने छात्रा से छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर गाली देने लगे।

छात्रा के दोस्त ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया, तब दोनों पास आ गए। फिर ताना मारते हुए कॉलेज छात्रा और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट भी की। इस दौरान छात्रा ने मोबाइल से कॉल कर पुलिस को सूचना दी। फिर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोटा थाने पहुंची। लेकिन, पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बाद रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज कर उन्हें चलता कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH