चार युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो फिर की यह मांग ,,

झारखंड , 14-08-2020 4:51:18 PM
Anil Tamboli
चार युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो फिर की यह मांग ,,
जमशेदपुर 14 अगस्त 2020 - झारखंड के जमशेदपुर में एक लड़के के साथ घूमने गई सातवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा से थीम पार्क में और फिर एक स्कूल में चार युवकों ने गैंगरेप किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और कहा कि वह 10 लाख रुपये अपने घर से इंतजाम कर नहीं देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने गोविंदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्रा को रातभर बंधक बनाकर रखा। उसे आरोपियों ने इतना डरा दिया था कि वह ठीक से कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।

बिरसानगर की निवासी छात्रा के पिता के अनुसार उनकी बेटी अकेले ही मंगलवार को पैदल गोविंदपुर के गदड़ा स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी। वह गदड़ा में ही रहकर पढ़ती है। जब शाम तक वह मामा के घर नहीं पहुंची तो उन्हें शक हुआ। रातभर वे लेाग बेटी की तलाश करते रहे। जब बुधवार सुबह तक पता नहीं चला तो इसकी जानकारी देने के लिए वे गोविंदपुर थाना गए। गोविंदपुर थाने में कहा गया कि लड़की बिरसानगर थाना इलाके में रहती है तो इसकी शिकायत वे बिरसानगर में करें।

वे लोग बिरसानगर थाना गए तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और लड़की की तलाश में दिन के 11.30 बजे निकल गई। इस बीच सुबह लड़की ने किसी व्यक्ति से फोन लेकर अपनी मां को दोपहर 12 बजे कॉल किया। उसने बताया कि वह खैरबनी रेलवे फाटक के पास है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले उसकी मां पहुंच गई। थोड़ी देर में ही वहां पुलिस भी पहुंची और आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पैदल घर जा रही थी। रास्ते में उसे गोविंदपुर निवासी चंदन मिला, जो उसका दोस्त है। वह चंदन के साथ पार्क में गई। चंदन उसके साथ गलत करने लगा तो उसने शोर मचाया। उसके शोर मचाने पर वे चारो युवक वहां आ गए। उन्हें देखकर चंदन वहां से भाग गया। इसके बाद उन युवकों ने उसके साथ गलत किया।

इधर, पुलिस ने चंदन को पकड़ा तो उसने बताया कि वह लड़की के साथ थीम पार्क घूमने गया था, जहां उसे युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया। चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों गोविंदपुर निवासी गणेश बारी और चंदन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी से चारों बदमाश 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वह उसे छोड़ देंगे, लेकिन उसे अपने पिता से 10 लाख रुपये लेकर आना होगा। वे लोग रात में उसकी हत्या करना चाहते थे, लेकिन किसी तरह उसने पैसों का लालच देकर अपनी जान बचाई। पुलिस का कहना है कि चंदन लड़की का प्रेमी है। उसे लेकर चंदन थीम पार्क गया था। वहां उसने गलत करने की कोशिश की तो लड़की ने विरोध किया। उसके बाद चारो युवक वहां आ गए और उसने चंदन को मारपीट कर वहां से भगा दिया।

निर्भयाकांड जैसी घटना है : सरयू

घटना की सूचना मिलने पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बिरसानगर थाना पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के निर्भयाकांड की तरह की घटना है। इसकी सजा फांसी से कम नहीं है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से काम कर रही है। लड़की उनकी बेटी की तरह है। उन्होंने एसएसपी से बात की थी और आगे भी केस पर नजर रखेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH