तालाब की मिट्टी धंसने से चार महिलाएं दबी , दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तालाब की मिट्टी धंसने से चार महिलाएं दबी , दो महिलाओं की मौके पर ही मौत
खरगोन 04 जून 2024 - तालाब की मिट्टी धंसने से दाे महिलाओं की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम भड़वाली में ग्राम पंचायत से बने मनरेगा योजना अंतर्गत तालाब में अपने घरेलू उपयोग के लिए गांव की कुछ महिलाएं दो किलोमीटर दूर तालाब से मिट्टी लेने गई थी। तालाब से मिट्टी निकालने का काम और भी कुछ महिलाएं कर रही थीं। इसमें चार महिलाएं मिट्टी की खदान के धंसने से उसकी चपेट में आ गई। दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भड़वाली की दो महिलाएं सोनू पुत्र शुभम बामनिया एवं बाली पति दशरथ अवासे 40 वर्ष अपने बच्चों के साथ मनरेगा से निर्मित तालाब में घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने गई थी।

इसी दौरान अचानक तेज हवा और आंधी के चलने से मिट्टी की खदान धंस गई। जिसमें दो महिलाएं बुरी तरह दब गई। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। जब इस पूरे मामले को वहां जमा बच्चों ने देखा तो उन्‍होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मिट्टी की खदान से निकालने की भरसक कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं बच नहीं पाई। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में सूचना दी। 100 डायल एवं 108 एंबुलेंस एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दो घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दोनों घायल महिलाएं खतरे से बाहर हैं। दो मृत महिलाओं के शव को पीएम हेतु बरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम पश्चात शव स्वजन के सुपुर्द किए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH