पति आधी घरवाली को बनाना चाहता था पूरी घरवाली , जब पत्नी ने किया विरोध तो कर दी क्रूरता की सभी हदे पार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति आधी घरवाली को बनाना चाहता था पूरी घरवाली , जब पत्नी ने किया विरोध तो कर दी क्रूरता की सभी हदे पार
शिवपुरी 03 जून 2023 - इंदार थानांतर्गत ग्राम गागौलनी चक निवासी एक युवक अपनी पत्नी की छोटी बहन को दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता था। इसके लिए वह पत्नी पर दबाव डाल रहा था कि वे अपनी छोटी बहन को इसके लिए राजी कर ले। लेकिन इसके लिए उसकी पत्नी राजी नहीं हुई तो इससे नाराज होकर पति ने उसे सरेराह निर्वस्त्र करके बेल्ट और पत्थरों से निर्ममता से मारा पीटा। मारपीट में महिला को काफी गंभीर चोट आई हैं। उसके पूरे शरीर पर मारपीट के निशान बन गए हैं। युवक की घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गागौनी चक निवासी हल्के जाटव की शादी करीब 10 साल पहले ग्राम बांसौडा निवासी पूजा जाटव के साथ हुई थी। पूजा की सबसे छोटी बहन बड़ी हो गई तो हल्के जाटव उस पर बुरी नीयत रखने लगा। इसी के चलते वह अपनी पत्नी पूजा पर दबाव बनाने लगा कि वह छोटी बहन को उससे बात करने और उसकी पत्नी बनकर यहीं रहने के लिए राजी करे। 

पूजा ने इसके लिए राजी नहीं हुई तो आए दिन मारपीट करने लगा। दो दिन पहले पूजा के छोटे भाई जितेंद्र की शादी हुई थी। शादी के बाद हल्के अपनी पत्नी पूजा सहित पिता रज्जू जाटव व मां गुलाब बाई के साथ वापस घर आ रहा था। उसने माता-पिता को बस में बैठा दिया और खुद पत्नी को बाइक पर बिठाकर आ रहा था। पहले तो उसने पूजा से भाभी से बात करने पर नाराजगी जाहिर की और फिर रास्ते में टायलेट करने के बहाने गाड़ी रोककर छोटी बहन को राजी नहीं करने की बात कहकर बेल्ट से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। उसने सरेराह पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया। बेल्ट से पीटने के बाद पत्थर भी मारे। पूजा के ताऊ पप्पू का कहना था कि हल्के लगातार उनसे कह रहा था कि वह पूजा की छोटी बहन को उसके साथ पत्नी बनाकर भेजें। उसने शादी के दौरान लगातार दो दिन तक इस बात की जिद भी की, जिस पर हमने हल्के से साफ मना कर दिया।

इस मामले में इंदार के थाना प्रभारी के.एन. शर्मा का कहना है की घायल महिला के स्वजन थाने पर नहीं आए है वह उसे उपचार के लिए सीधा जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने एसपी आफिस में आवेदन दिया है, वहां से हमें सूचित किया गया। मैंने ASI को महिला के बयान लेने के लिए भेज दिया है। महिला द्वारा जो भी घटना बताई जाएगी उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH