नौतपा की हुई विदाई , बदली और बूंदाबांदी से नही दिखा नौतपा का असर , अब गिर सकता है तापमान

मध्य प्रदेश , 03-06-2023 6:55:21 PM
Anil Tamboli
नौतपा की हुई विदाई , बदली और बूंदाबांदी से नही दिखा नौतपा का असर , अब गिर सकता है तापमान
भोपाल 03 जून 2023 - मौसम प्रणालियों के असर से छाए बादल और प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बने रहने से इस बार नौतपा (25 मई से 02 जून) की राहत भरी विदाई हो गई। लू नही चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में आठ मिली मीटर वर्षा हुई। इस बार नौतपा के नौ दिनों में प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली। 31 मई को छोड़कर आठ दिन प्रदेश में कहीं कहीं वर्षा हुई।

नौतपा में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 25 मई को नरसिंहपुर में दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। उनके असर से फिर बादल छाने लगे हैं। शनिवार और रविवार को भोपाल , नर्मदापुरम , उज्जैन , इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। उसके प्रभाव से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के अलावा हवा का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी है। हवाओं के साथ नमी आने से बादल छाने लगे हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही भोपाल , नर्मदापुरम , उज्जैन , इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH