मुम्बई में शेटल होने के हसीन सपने दिखा कर युवती से रेप , शादी की खरीदी के नाम पर ऐंठे रुपये

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुम्बई में शेटल होने के हसीन सपने दिखा कर युवती से रेप , शादी की खरीदी के नाम पर ऐंठे रुपये
खंडवा 02 जून 2023 - मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में खुद को कुंवारा बताकर मुंबई के एक युवक ने खानाशाह वाली क्षेत्र में रहने वाली लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया, उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. प्रेमिका से शादी की खरीददारी के नाम पर 70 हजार रुपए भी ले लिए. उसके बाद पैसे लेकर रफूचक्कर हो गया. जब युवती ने उसके बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।

दरअसल खंडवा के मोघट थाना पुलिस ने 29 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी नवाजिस अली पिता अब्बास अली निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. पीड़िता संभ्रांत परिवार की इकलौती बेटी है. युवती का परिचय आरोपी नवाजीस अली से एक शादी समारोह में हुआ था. दोनों की मुलाकात भी हुई. नवाजिस ने खुद को एक कंपनी में बड़ा अधिकारी बताते हुए पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी करेगा और मुंबई में साथ रहेंगे।

पीड़िता उसकी बातों में आ गई. नवाजिस ने उसके साथ संबंध भी बनाए. शादी की खरीददारी करने के नाम पर उसने पीड़िता से 70 हजार रुपए भी ले लिए. उसके बाद वह रफूचक्कर हो गया. इसके बाद आरोपी पीड़िता का फोन भी नहीं उठा रहा था. ये देख पीड़िता ने अपने स्तर पर जब छानबीन की तो पता चला कि नवाजिस अली शादीशुदा है. उसकी एक बेटी भी है. उसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिलंवे ने बताया कि युवती ने थाने में आकार आरोपी नावजीस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था. साथ ही पैसे भी लेकर फरार हो गया था. युवती की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. महाराष्ट्र पुलिस की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहां से न्यायालय में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH