महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र अनिश्चित काल के लिए बंद , जाने क्या है बंद करने की वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र अनिश्चित काल के लिए बंद , जाने क्या है बंद करने की वजह
उज्जैन 02 जून 2023 - महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अपने निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। बताया जाता है बड़े गणेश मंदिर के समीप जहां अन्नक्षेत्र संचालित हो रहा था, वहां महाकाल महालोक फेज-2 का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में आ रही परेशानी को देखते हुए अन्नक्षेत्र बंद किया है। भविष्य में त्रिवेणी संग्रहालय के सामने स्थित मंदिर की भूमि पर नए भवन में अन्नक्षेत्र का संचालन पुन: शुरू होगा।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देश विदेश से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन 3 से 5 हजार श्रद्धालु यहां भगवान महाकाल की महाप्रसादी ग्रहण करते हैं।

मंदिर समिति की हरसिद्धि धर्मशाला में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को भी यहां दोनों समय निशुल्क प्रसादी ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त है। अचानक अन्नक्षेत्र का संचालन बंद होने से यात्रियों को अब मंदिर के आसपास की होटल व रेस्टोरेंट में भोजन करना पड़ेगा। सूत्र बताते हैं मंदिर समिति चाहती तो प्रतिदिन सुबह व शाम भक्ताें को दो-दो घंटे निशुल्क महाप्रसादी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती थी। इससे हरसिद्धि धर्मशाला में ठहरने वाले भक्तों को भी सुविधा मिलती।

मंदिर समिति द्वारा सर्वप्रथम महाकाल धर्मशाला परिसर में अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू किया गया था। महाकाल महालोक के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के चलते हरसिद्धि धर्मशाला को तोड़ दिया गया था। उसके बाद बड़ा गणेश मंदिर के समीप अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू किया गया था। अब फेज-2 के निर्माण कार्य के चलते यहां भी अन्नक्षेत्र का संचालन बंद कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH