पीली मिट्टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत , तीन लोग गंभीर रूप से घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पीली मिट्टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत , तीन लोग गंभीर रूप से घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रतलाम 01 जून 2023 - सैलाना थाना क्षेत्र के अडवानिया - शिवगढ़ रोड पर माही नदी के जमना पुल के समीप पीली मिट्टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई व एक बालक सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। बालक को गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय देवलीबाई पत्नी कालूसिंह निनामा निवासी ग्राम नटवरपुरा , उसका पुत्र 12 वर्षीय दिलीप तथा गांव की ही 42 वर्षीय मड़ीबाई पत्नी कचरू , 10 वर्षीय सोनू पुत्री कचरू , 17 वर्षीय आशा पुत्री मोहन भाभर व 35 वर्षीय कामेरीबाई पत्नी कैलाश गुरुवार दोपहर जमना पुल के समीप पीली मिट्टी की खदान में मिट्टी लेने गए थे। वे खदान के अंदर उतरकर मिट्टी खोद रहे थे, तभी खदान अचानक धंस गई, जिससे देवलीबाई, सोनू, आशा व दिलीप मलबे में दब गए। दबे लोग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तथा मलबा हटाने लगे। इसी बीच नगर परिषद सैलाना के अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला अपने साथी ईश्वरलाल पाटीदार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद SDM मनीष कुमार जैन , नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी , थाना प्रभारी अय्यूब खान , राजस्व निरीक्षक केसरसिंह गोयल , पटवारी बाहदुर सिंह डोडियार , सहायक राजस्व निरीक्षक दौलत राम आदि JCBव बचाव दल लेकर पहुंचे।

बचाव दल के सदस्यों व नागरिकों ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और सैलाना के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देवलीबाई की मौत हो चुकी थी। डाक्टर पी सी कोली ने परीक्षण कर देवलीबाई को मृत घोषित किया।

घायल आशा व सोनू को ज्यादा चोट नहीं आई है। सोनू को सैलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया कया है। दिलीप को गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मडीबाई व कामेरीबाई ऊपर ही थी, इस कारण मलबे में दबने से बच गई। थाना प्रभारी खान ने बताया कि देवलीबाई का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH