शादी के बाद पलटी प्रेमिका , प्रेमी के खिलाफ कराया रेप का केस दर्ज , प्रेमी ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के बाद पलटी प्रेमिका , प्रेमी के खिलाफ कराया रेप का केस दर्ज , प्रेमी ने की खुदकुशी
इंदौर 31 मई 2023 - मुंबई की युवती के प्रेम प्रसंग में बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और युवती ने 18 मई को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन बाद में युवती पलट गई और उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा दिया।

आत्महत्या से पहले मृतक राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर युवती और अपने भाई को भेजा है जिसमें वह युवती के छोड़ जाने की बात से खुद को आहत होना बता रहा है। सुसाइड का कारण युवती के स्वजनों को बता रहा है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार राहुल चांदेकर निवासी मारुति नगर ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से मोबाइल में सुसाइड नोट और मरने से पहले बनाया गया वीडियो भी बरामद हुआ है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है।

दोस्त पुष्पेंद्र ने बताया कि राहुल ने कुछ समय पहले ही कहा था कि एक जून के पहले मैं मर जाऊंगा। उसने लड़की के कारण ही यह कदम उठाया है। वह मुंबई की रहने वाली है और पिछले आठ सालों से राहुल से बात कर रही थी। परिवार के लोग पास में शादी में गए थे, राहुल भी वहीं से घर आया था।

यह लिखा सुसाइड नोट में :- 

मेरा नाम राहुल चांदेकर में अपने होश में ये SMS लिख रहा हूं कि मैंने 18 मई को को श्वेता सोनवणे से शादी की थी, लेकिन उसी दिन शाम को श्वेता के माता-पिता उसे साथ ले गए। मेरी उससे बात भी नहीं करवा रहे हैं। श्वेता मेरे साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके घर वाले साथ नहीं रहने दे रहे हैं। मैं उसके बिना एक पल भी नहीं रह पा रहा हूं। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। 

मैं जीना तो बहुत चाहता था पर मजबूर हो गया हूं श्वेता के लिए। आज मेरी मौत की वजह उसकी फैमिली है। मेरी आत्मा को तेरे जीते जी शांति नहीं मिलेगी, मैं तेरा ऊपर इंतजार करूंगा। तेरा मेरा प्यार कभी अधूरा नहीं रहेगा श्वेता। तू पलट गई श्वेता तूने मेरा विश्वास तोड़ा है। मम्मी , आजी , बाबा , दीदू मुझे माफ कर देना तुम्हारा राहुल कमजोर नहीं था पर एक प्यार ने कमजोर कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH