एक और कोरोना संदिग्ध की मौत , हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ , 23-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
मुंगेली 23 मई - बिलासपुर सिम्स के बाद एक और कोरोना संदिग्ध की मौत का मामला सामने आया है , मामला की मुंगेली जिले के छीतापुर गांव का बताया जा रहा है , मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय श्रमिक पुनीत राम टंडन हैदराबाद से 15 दिन पहले लौटा था, जिसे छीतापुर के कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया था । बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद कोरेंटिन सेंटर का सचिव उसे अपने साथ पंढरभट्टा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था जहां चिकित्सक ने उसे दवा दी थी मगर पुनीत राम की तबियत शुक्रवार रात बहुत अधिक खराब हो गई जिसके बाद कई बार एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद कोरेन्टीन में मौजूद पुनीत राम कर कुछ साथी उसे ऑटो में लेकर ईलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते में ही पुनीत राम टंडन ने दम तोड़ दिया ।
पुनीत राम टंडन के साथ ही उसकी गर्भवती पत्नी भी कोरेंटिन सेंटर में रह रही थी। जिसे प्रसव पीड़ा उठने पर प्रसव के लिए बिलासपुर भेजा गया था लेकिन दुखद बात यह रही की प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई , वही पुनीत की पत्नी की स्थिति भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से मुंगेली जिला प्रशासन सकते में हैं और अब पोस्टमार्टम के साथ पुनीत राम टंडन का कोरोना सैंपल भी जांचा जा रहा है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार